मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 06:45 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दंपत्ति के प्रेम विवाह का इतना खौफनाक अंत हुआ। शादी के कुछ समय बाद लड़के और लड़की में अनबन होनी शुरू हो गई। इसी के चलते लड़के ने लड़की को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

जानकारी के अनुसार, दिव्या ने 16 साल की उम्र में सागर नाम के लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इस विवाह के दोनों लड़के और लड़की के परिवार खिलाफ थे। इसी के चलते दोनों अलग घर खरीदकर रहने लग गए। शादी के कुछ समय बाद दोनों पति और पत्नी में अनबन होनी शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि लड़की 25 नवंबर 2014 को अपने मायके चली गई और वहां जाकर रहने लग गई। इस दौरान दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी डाल दी। 

इस बात की सूचना सागर को मिलते ही वह गु्स्से में लड़की के मायके पहुंच गया। लड़की के घर पहुंचते ही लड़की के पिता के साथ उनकी कहासुनी हो गई। गुस्साए लड़के ने चाकू निकाल लिया और जैसे ही लड़की के पिता पर चाकू के साथ वार करने ही लगा था कि बीच में लड़की आ गई। सागर ने दिव्या के पेट पर चाकू से कई बार वार कर दिया और मौके से भाग निकला। लड़की के परिजनों के द्वारा लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं इस मामले में लड़के को हत्या के आरोप में धारा 302 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया गया। इस मामले में अदालत ने सुनवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static