जंगली फल खाना पड़ा महंगा, नाहन के 14 बच्चे पहुंचे IGMC

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 06:40 PM (IST)

शिमला: नाहन में बच्चों को जंगली फल खाने महंगे पड़ गए। जंगली फल खाने से 14 बच्चे बीमार हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है। इनमें अढ़ाई से लेकर 9 साल तक के बच्चे शामिल हैं। कुछ बच्चे आंगनबाड़ी तो कुछ स्कूल में पढ़ाई करते हैं। चिकित्सक द्वारा आई.जी.एम.सी. के चिल्ड्रन वार्ड में इनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में जंगली फल दिखाई दिए, ऐसे में बच्चों ने भी सोचा की ये फल मीठे हैं, क्यों न इन्हें खाया जाए। बच्चों ने फल खाने शुरू किए। जब बच्चे घर पहुंचे तो अभिभावकों ने देखा कि कुछ बच्चों के पेट में दर्द तो कुछ बच्चों के सिर में दर्द हो रहा था। यहां तक कि कुछ बच्चों को बुखार आना भी शुरू हो गया।

नाहन अस्पताल से आई.जी.एम.सी. किया रैफर
अभिभावकों ने बच्चों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रास्ते में उन्होंने जंगली फल खाए हैं। बच्चों को उसी समय गंभीर हालत में नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार किया लेकिन बच्चों की तबियत ज्यादा बिगड़ता देख उन्हें नाहन अस्पताल से शिमला आई.जी.एम.सी. रैफर किया गया। बच्चों को एम्बुलैंस के माध्यम से शिमला लाया गया। चिकित्सक का कहना है कि बच्चों ने जटरोफियां नामक प्वायजन खाया है जोकि जंगली फल में पाया जाता है जिससे वे बीमार हुए हैं। अब सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सक का कहना है कि एक या दो दिन के अंदर सभी बच्चे वापस भेज दिए जाएंगे।

बच्चों को जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
प्रिडियोट्रिक्स विभाग आई.जी.एम.सी. के एच.ओ.डी. डा. अश्विनी सूद ने बताया कि नाहन से करीब 14 बच्चे जंगली फल खाने से बीमार होने पर आई.जी.एम.सी. में आए हैं। चिकित्सक द्वारा इनका उपचार जारी है। अब सभी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। जल्द ही इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इनमें आंगनबाड़ी सहित स्कूली बच्चे शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News