मुख्यमंत्री ने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजेई के साथ बातचीत की

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 06:06 PM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजेई के साथ क्षेत्र में शांति स्थापना व अन्य द्विपक्षीय मसलों को लेकर आज बातचीत की है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने करजेई को आज सुबह अपने निवास पर सुबह के नाश्ते पर बुलाया था, जिस दौरान उन्होंने पंजाब व निकटवर्ती राज्यों में शांति के मुद्दे को लेकर करजेई के साथ बातचीत की। करजेई आजकल पंजाब के दौरे पर आए हुए हैं तथा उन्होंने पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेले में भाग लेना है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने करजेई का पंजाब आने पर स्वागत करते हुए कहा कि अफगानिस्तान तथा भारत दोनों को मिलकर इस क्षेत्र में शांति स्थापना की तरफ ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा स्टैंड लेते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत के रिश्ते सदियों पुराने हैं। इन्हें और मजबूत बनाने की जरूरत है। 
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा, जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा तथा स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार भी थे। करजेई ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा रखे गए मसलों पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि महात्मा गांधी के अङ्क्षहसा के संदेश को पूरे विश्व में पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए अफगानिस्तान भारत व पंजाब को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। करजेई ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को अफगानिस्तान आने का भी निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने करजेई के साथ कृषि व अन्य द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के विषय पर भी बातचीत की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News