बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह कोे मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, 25 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 05:55 PM (IST)

पटना: कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्रेयसी को यह पुरस्कार देंगे। 

बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन और तुगलकाबाद से शूटिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा ग्रहण की। श्रेयसी ने ऑस्ट्रेलिया में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में 12वां स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित श्रेयसी की निगाहें अब ओलंपिक गेम्स में शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर टिकी हुई हैं।

श्रेयसी बिहार के जमुई जिले की रहने वाली है। साथ ही वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह तथा बांका की निवर्तमान सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री है। श्रेयसी सिंह की मां ने बेटी को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की खबर पर खुशी व्यक्त की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static