भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रखा राजनीतिक प्रस्ताव, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 03:16 PM (IST)

शिमला (विकास): बीजेपी मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा कार्यसमिति  बैठक शुरू होते ही पूर्व पी.एम. के निधन के बाद शोक प्रस्ताव रखा गया था। वीरवार को  बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव के जरिए केंद्र और प्रदेश की सरकार की उपलब्धियां चर्चा में रहीं। केंद्र सरकार ने पिछले 52 महीनों में देश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश की। केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र भी बैठक में हुआ, जिसमें 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य आदि शामिल रहे।

जनता के बीच हास्य का पात्र बन चुके हैं राहुल गांधी
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए बयानबाजी करते हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी है तथा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के यहां आने के बाद गुटबाजी को हवा मिली है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का नाटकीय व्यवहार आज उन्हें जनता के बीच हास्य का पात्र बन चुका है।

लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पी.एम.
उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी की देश और विदेश में लोकप्रियता से घबरा कर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। सभी विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की कोशिश में है कांग्रेस। कांग्रेस किसी से भी गठबंधन कर ले लेकिन 2019 में विरोधियों के मंसूबे कामयाब नही होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी ही देश के पी.एम. बनेंगे। लोकसभा के चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर ने भी अपने विचार बैठक में रखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी नेताओं ने सुझाव लिए तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की, जिनमें निम्नलिखित कार्यक्रम शामिल हैं।

-17 से 25 सितम्बर तक अटल जी के निधन को एक माह पूरा होने के बाद हर ब्लॉक कोई सेवा कार्य करेगा।
-23 सितम्बर को आयुष्मान की लॉन्चिंग होगी।
-25 सितम्बर को सेवा कार्य होगा।
-28 को प्रचारकों का ट्रेनिंग कैंप होगा।
-29 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक के चलते बीजेपी शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी।
-2 अक्तूबर को हर विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा और गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
-7 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक मंडल स्तर की कार्यशाला लोकसभा चुनाव के तहत आयोजित होगी।
-31 अक्तूबर को गुजरात मे लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टैच्यू का पी.एम. उद्घाटन करेंगे। उसी दिन रन फॉर यूनिटी का आयोजन देश भर में होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News