पादने का वीडियो शेयर कर होना चाहता था फेमस, गंवानी पड़ी नौकरी (video)

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 12:16 PM (IST)

फ्लोरिडाः आजकल लोग फेमस होने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। फ्लोरिडा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने मशहूर होने के लिए फार्ट यानी पाद का सहारा लिया। सुनने में बेशक यह घिनौना लगता हो, लेकिन यह सच है।

पॉल नाम के सिक्योरिटी गार्ड का काम में मन कम ही लगता था। उसने इंस्टाग्राम का सहारा लेकर मशहूर होने की तरकीब निकाली। पॉल ने पॉलफार्ट नाम से इंस्टग्राम पर अकाउंट बनाया, जिससे वह अक्सर अपने फार्ट का गंदा वीडियो अपलोड करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पॉल ने एक दिन मजाक-मजाक में फार्ट का वीडियो बनाया और अपने दोस्तों को दिखाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paul Flart (@paulflart) on Mar 25, 2018 at 4:08pm PDT


पॉल के दोस्तों ने उसके इस घिनौने वीडियो की तारीफ क्या कर दी, उसने इसे सीरियसली ले लिया। इसके बाद पॉल अक्सर ऐसे वीडियो बनाने लगा और सोशल मीडिया पर शेयर करना लगा। ऐसा करने से पॉल के 6 महीने में ही 74 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए। जब फार्ट का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगे तो पॉल को नौकरी से निकाल दिया गया।
PunjabKesari
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पॉल 6 महीने से एक हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था और इसी दौरान वह यह वीडियो बनाता था। पॉल के ये वीडियो जैजब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, अस्पातल प्रशासन को लोगों ने  इस बारे में बताया, इसके बाद अपने काम को गैरजिम्मेदाराना ढंग से लेने की वजह से गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News