141 सरकारी स्कूलों में बनेंगी 470 स्मार्ट क्लासें

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 02:41 PM (IST)

एजुकेशन डैस्कः स्मार्ट सिटी कंपनी का सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास डिवैलप करने का प्रोजेक्ट बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने मंजूर कर लिया है। इसका फायदा 33 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा। 

स्मार्ट सिटी कंपनी 141 स्कूलों में 470 स्मार्ट क्लासें बनाने के लिए 6.53 करोड़ रुपए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड को ट्रांसफर करेगी। प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग स्मार्ट सिटी कंपनी ही करेगी। सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स भी प्राइवेट स्कूलों की तरह एनिमेटेड फिल्मों से स्टडी करेंगे। विजुअल सिस्टम से पढ़ाई होगी, जोकि किसी भी सब्जेक्ट को समझने में पारंपरिक पढ़ाई से बेहतर होती है। 

स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रोजेक्ट में सिटी के 141 स्कूलों को शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत 81 प्राइमरी स्कूल में 2-2, 22 मिडल स्कूल में 3-3, 12 हाई स्कूल में 5-5 और 26 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में 7-7 स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। मंजूरी से ये संभावना बन गई है कि स्मार्ट क्लासें अगले सेशन तक तैयार हो जाएंगी। प्रोजेक्ट पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डिवैलपमेंट कंपनी ने शहर के विधायकों के सुझाव पर तैयार करवाया है। एजुकेशन डिपार्टमेंट प्रोजेक्ट लागू करवाने के लिए नोडल अफसर नियुक्त करेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News