देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बने शिंजो आबे

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 02:15 PM (IST)

जापान: देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए। चुनाव जीतने के साथ ही आबे को और तीन वर्षों का कार्यकाल मिल गया है. अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड तारो कात्सुरा के नाम था, जो 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव में 63 वर्षीय रूढ़िवादी आबे को 553 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को 254 मत मिले। अब इस सप्ताहांत आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे।

आबे ने चुनाव में जीतने से पहले कहा था कि वह सत्ता में आकर युद्ध नहीं करने की बात करने वाले देश के संविधान को बदलना चाहते है। गौरतलब है कि जापान के मौजूदा संविधान के एक प्रावधान के तहत देश ना तो किसी अन्य राष्ट्र से युद्ध कर सकता है और नाहीं वह अपनी सेना रख सकता है। आबे 2012 से जापान के प्रधानमंत्री हैं और वह ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के साथ जापान में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता भी बन गए है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News