मेहंदी का रंग डार्क करने के आसान टिप्स - Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 02:58 PM (IST)

करवाचौथ आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। करवाचौथ पर महिलाएं बड़े चाव से मेहंदी लगाती है। ऐसा माना जाता है कि गहरी रची मेहंदी पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होती है। अगर मेंहदी का रंग फीका रह जाएं तो उसका मन उदास हो जाता है। मगर आज हम आपको मेहंदी डार्क करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी यह परेशानी मिनटों में दूर जाएगी।

 

मेहंदी डार्क करने के टिप्स
1. सरसों का तेल लगाएं
जब आपको मेहंदी हटानी तो आधा घंटा पहले हाथों पर सरसों का तेल लगा लें। इससे न सिर्फ मेहंदी आराम से निकलेगी बल्कि वह ज्यादा समय तक डार्क भी रहेगी।

PunjabKesari

2. विक्स लगाएं
मेहंदी को साफ करने के बाद हाथों पर विक्स या आयोडेक्स लगाए। यह बाम गर्म होते हैं, जिससे मेहंदी का रंग ज्यादा समय तक डार्क रहता है।

 

3. चीनी और नींबू का मिक्चर
मेहंदी लगाने के बाद उसे सूखने दें और उसके बाद उसपर चीनी और नींबू का मिक्चर लगाएं। यह पेस्ट से मेहंदी का रंग ज्यादा समय तक डार्क रखता है।

PunjabKesari

4. लौंग का धुआं
मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए यह भी एक कारगर उपाय है। पैन में लौंग की कुछ कलियों को भून पर उसके धुएं की भाप लें। ऐसा करने से मेंहदी का रंग गहरा हो जाएगा।

 

5. पानी से रखें हाथों को दूर
मेहंदी का रंग डार्क बनाए रखना चाहती है तो पानी से दूर रहें। इसे साफ करने के लिए भी पानी का इस्तेमाल न करें। हाथों में पानी पड़ने से मेहंदी का रंग हल्का हो जाता है। अगर ज्यादा मजबूरी हो तो हाथों में प्लास्टिक ग्लव्स पहनकर काम करें।

 

6.  मेहंदी लगाने से पहले लगाएं तेल 
मेहंदी लगाने से पहले मार्किट से मिलने वाला तेल लगाएं। इससे रंग गहरा चढ़ेगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static