जन लोक सेवा आयोग में निकली भर्तियां,ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 11:42 AM (IST)

एजुकेशन डैस्कः ओडिशा जन लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अगले महीने 10 अक्टूबर से शुरू होंगे। इन पदों के लिए 9 हजार से लेकर 34 हजार तक की सैलरी दी जाएगी। इसी के साथ ग्रेड वेतन 4 हजार 200 प्रति माह दिया जाएगा।

उम्मीदवारों के चयन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदनकर्ता अंतिम तिथि 9 नंवबर, 2018 से पहले ओडिशा जन लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in on पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु, पदों का विवरण, आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी के लिए अगली स्लाइड पढ़ें। 

PunjabKesari

मुख्य जानकारी
पदों की संख्या : 500 पद खाली 
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई हैं। 
आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपए शुल्क तय किया गया है। 

PunjabKesari

पदों का विवरण 
पद का नाम : असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 
सामान्य वर्ग  के लिए आरक्षति  : 266  सीट 
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित :86 सीट 
एससी वर्ग के लिए आरक्षित : 75  सीट 
एसटी वर्ग के लिए आरक्षित : 72 सीट 

महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन करने की आखरी तिथि 9 नंवबर, 2018 
- लिखित परीक्षा 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
-आवेदन शुल्क की प्राप्ति 13 नवंबर, 2018
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News