CBSE विशेष छात्रों के लिए ब्रेल को विषय बनाने पर कर रही है विचार

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 11:09 AM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों के लिए संकेतों वाली भाषा, कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं, उपस्थिति में छूट तथा विषयों के चयन में विभिन्न विकल्प देने के बारे में विचार कर रहा है।      

बोर्ड विशेष आवश्यकताओं वाले विद्याथियों के लिए समग्र दिशानिर्देश बनाने की प्रक्रिया में है। यह भी प्रस्ताव है कि ऐसे बच्चों को बोर्ड परीक्षा में एक या दो अनिवार्य भाषाओं की मौजूदा अर्हता से छूट दी जा सकती है।   

PunjabKesari  

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रस्ताव किया गया है कि भारतीय संकेत भाषा या ब्रेल के प्रति उस भाषा की तरह बर्ताव करना चाहिए ताकि बोर्ड द्वारा निर्धारित किये गये फार्मूले के अनुरूप काम हो सके।’’      

उन्होंने कहा, ‘‘चलने फिरने में समस्या वाले छात्रों के वास्ते सीबीएसई ने बच्चों के लिए आनलाइन कक्षा विषय सामग्री बनाने की सिफारिश की है। विभिन्न अक्षमताओं वाले बच्चों के मामले में उपस्थिति आवश्यकताओं में छूट दी जा सकती है।’’   बोर्ड ने राज्यों एवं विभिन्न पक्षों को लिखकर नीति मसौदे पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है। यह मसौदा विभिन्न वर्गों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया था।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News