अनुभवी आंगनबाड़ी कर्मियों को सुपरवाइजर बनने के मिलेंगे अधिक अवसर

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर लम्बे अरसे से काम कर रहीं आंगनबाड़ी कर्मचारियों को अब सीधे सुपरवाइजर भर्ती होने के अधिक अवसर मिलेंगे। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार भी सुपरवाइजर भर्ती में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत कोटा देगी। 

प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पद के भर्ती नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विभागीय पदों को भरने के लिए अभी तक महिला सुपरवाइजर के पदों की 100 प्रतिशत भर्ती सीधे की जाती थी। इसमें 75 प्रतिशत पद स्नातक अभ्यर्थियों तथा 25 प्रतिशत पद मैट्रिक अभ्यर्थी (आंगनबाड़ी कर्मचारी अथवा बाल सेविका) के द्वारा भरे जाते थे। 

अब नियमों में संशोधन करते हुए 50 प्रतिशत पद सीधे भरे जाएंगे तथा बाकी 50 प्रतिशत पद में 10 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी तथा बालसेविका में से सीधी भर्ती प्रक्रिया में भरे जाएंगे। ऐसा होने से आंगनबाड़ी वर्करों और बालसेविकाओं को सुपरवाइजर बनने का अधिक अवसर मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static