21 सितंबर से फिर लौट रहा मानसून, इन 5 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 08:25 AM (IST)

नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब सहित 5 राज्यों में तेज बारिश की आशंका जताई  है। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्वी भागों में चक्रवाती हवा का सिस्टम बनने से आया है।
PunjabKesari
जिस समय चक्रवाती हवा का सिस्टम राजस्थान पहुंचेगा, उसी दौरान पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होकर मौसम को प्रभावित करेगा।
PunjabKesari
एक साथ 2 सिस्टमों से पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 15 दिन देर तक बना रहेगा। पंजाब में अगले 2 दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा। उसके  बाद  21 से 24 सितंबर तक पंजाब तथा हरियाणा में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News