नौजवान की करंट लगने से मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 09:05 AM (IST)

गुरुहरसहाय(गुलाटी): फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी. रोड और पड़ते अड्डा गुरुद्वारा परगट साहिब में एक 30 वर्षीय नौजवान की बिजली का करंट लगने से मौत हो जाने का समाचार है।  जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र पाला सिंह  निवासी गांव जलाल वाला (खाई) जो कि बैटरियों का  मिस्त्री था और कुछ दिन पहले ही उसने अड्डा परगट साहिब में नई दुकान खोली थी।

शाम करीब 4 बजे वह  अपनी नई दुकान के बाहर फ्लैक्स बोर्ड लगा रहा था तो दुकान के पास से गुजरतीं बिजली की तारों से बलदेव सिंह को अचानक करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। आसपास के दुकानदारों ने इकट्ठा होकर उसको प्राथमिक सहायता दी और 108 एम्बुलैंस को तुरंत सूचित किया तो एम्बुलैंस के ई.एम.टी. सुखदीप और पायलट संदीप ने मौके पर पहुंचकर बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में लाया, जहां डाक्टरों ने बलदेव सिंह को मृत करार दे दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News