''स्त्री'' की सफलता से बेहद खुश हैं श्रद्धा कपूर

9/20/2018 1:16:34 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म स्त्री को मिली सफलता से बेहद खुश हैं। श्रद्धा और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री हाल ही में रिलीज हुई है। स्त्री बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। श्रद्धा फिल्म स्त्री को मिल रही सफलता से बहुत ही खुश हैं। 

श्रद्धा ने कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उनकी फिल्म स्त्री ने 100 करोड रुपए से अधिक का व्यापार बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। इसके लिए उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद भी दिया। जब यह सवाल किया गया कि यदि उन्हें एक कंटेंट ड्रिवन फिल्म और शाहरुख खान की फिल्म में से किसी एक का चुनाव करना पड़े तो वह किसका चुनाव करेंगी, तो श्रद्धा ने कहा कि एक ही फिल्म में शाहरुख खान भी हो और वह कंटेंट ड्रिवन फिल्म भी हो।  

बता दें कि श्रद्धा कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में जल्द नकार आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के माध्यम से श्रद्धा कपूर गांव में होने वाली बिजली की किल्लत को दर्शाती नजर आएंगी। इसके बाद वो बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म साइना में भी होंगी जो उनके जीवन की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News