सेब का खाली पेट सेवन करने से ये 10 प्रॉब्लम रहेंगी दूर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 05:59 PM (IST)

खाली पेट सेब खाने के फायदे : सेब फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी है। इसमें मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। जो लोग खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। आइए जानें इससे मिलने वाले 10 फायदे। 

सेब के फायदे (Benefits Of Apple)


 खून की कमी
आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका सीधा असर खून पर पड़ता है। रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करने से एनिमिया से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून को साफ करने का भी काम करता है।  

 कब्ज से छुटकारा
सुबह पेट न साफ हो तो सारा दिन परेशानी रहती है। कब्ज,गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान कम करता है। इसकी जगह पर सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं। 

 दांत मजबूत
सेब बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। इससे दांत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। पायरिया रोगी को सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका छिलका कैविटी को दूर करने का भी काम करता है। 

 ब्लड शुगर कंट्रोल
सेब डायबिटीज रोगी के लिए बैस्ट है। सेब को छिलके समेत खाने से खून में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है। 

 हड्डियां मजबूत
कैल्शियम से भरपूर सेब का रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हमेशा थकान महसूस होती है तो खाली पेट 1 सेब का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। 

 चश्मा हटाए
आजकल बड़ों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाकर घूमते हैं। आंखों की कमजोर होती रोशनी को बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब खिलाएं। 

 दमा रोगी के लिए फायदेमंद
सांस की बीमारी यानि दमा से छुटकारा पाने के लिए सेब या फिर सेब के जूस का सेवन करें। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। इससे दमा रोग से राहत मिलती है। 

 पाचन क्रिया मजबूत
पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

 मोटापा घटाए
मोटाप कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसे कम करने के लिए सेब खाना शुरू करें। सेब का फाइबर कैलोरी को बर्न करने में मददगार है। 

 पथरी बनने से रोके
सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सिरका भी सेहत को फल जितना फायदा ही पहुंचाते हैं। पथरी के रोगी को सेब खाने से दर्द से भी राहत मिलती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static