ये हैं मध्यप्रदेश के सबसे अमीर विधायक, देश के टॉप 20 में भी शुमार

9/19/2018 3:51:10 PM

भोपाल : देश के सबसे अमीर विधायकों में प्रदेश के बीजेपी से विधायक का नाम भी सामने आया है। इनका प्रदेश में खदानों का काराबोर है। काराबारी परिवार से आने वाले इस विधायक के पास खुद का हेलीकॉप्टर भी है। उनकी सालाना आय ने सब को हैरान कर दिया है। ये हैं बीजेपी विधायक संजय पाठक। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेडटिक राइट्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार पाठक की सालाना आय 8 करोड़ 94 लाख रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक वह देश के टॉप 20 में से 9वें स्थान पर हैं। 
PunjabKesariसंजय पाठक कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से विधायक हैं। वह मीडिया में सबस अधिक उस समय चर्चा में आए जब उकना नाम कटनी के 500 करोड़ रुपए का हवाला कांड से जोड़ा गया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पाठक मध्यप्रदेश सरकार के सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास न केवल 141 करोड़ की संपत्ति है, बल्कि खुद का हेलीकॉप्टर भी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में दो-तिहाई यानी 70 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। संजय का 12 देशों में कारोबार है। 
PunjabKesari
पहले कांग्रेस में थे, फिर बीजेपी में आए
कभी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे संजय ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। अगस्त 2014 में हुए उपचुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति घोषित की, तो वो 141 करोड़ से अधिक थी। इससे पहले वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 121.32 करोड़ रुपए बताई थी। ये उनकी कुल संपत्ति है। इसमें उनकी पर्सनल आय भी शामिल है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News