मुरादाबाद: AAP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया तिरंगे का अपमान, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 03:25 PM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है। जहां आप कार्यकर्ताओं को तिरंगा लेकर धरना-प्रदर्शन करना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी दौरान राष्ट्र ध्वज का अपमान किया गया। तभी किसी ने मोबाइल से राष्ट्र ध्वज के अपमान किए जाने की घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जब स्थानीय मीडिया ने इस बारे में कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की तो वह बिना जवाब दिए चले गए।

PunjabKesariइस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आम आदमी पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं पर 956/18 धारा 2 राष्ट्र गैरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र ध्वज के अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static