पाक की नापाक हरकत, नौशहरा में किया संघर्षविराम उल्लंघन, जवान घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 01:22 PM (IST)

राजोरी :  पाकिस्तान ने राजोरी के नौशहरा सेक्टर में सीमा को निशाना बनाकर गोलीबारी की। फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। घायल को उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर जताई जा रही है। पाकिस्तान ने  मंगलवार को भी पुंछ के गुलपुर सेक्टर में गोलीबारी की थी। सैनिकों ने चीता और मेन बेगम पोस्टों को निशाना बनाया था।


गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में मंगलवार को स्नाइपर से फायरिंग की जिसमें एक जवान घायल हो गया था। मंगलवार देर शाम को जवान का शव सीमा पर मिला था और शव के साथ बर्बरता बरती गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News