दिखावे से दूर और प्यार में पूरी तरह पागल होते हैं 'S' नाम वाले लोग! - Nari

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 01:00 PM (IST)

हर व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का बहुत महत्व होता है। नाम के पहले अक्षर से किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ पता किया जा सकता है। वैसे भी किसी व्यक्ति के नाम से उसके बारे में सब कुछ जान लेना बहुत ही हेल्पफुल होता है। एेसे में आज हम आपको S नाम से शुरू होने वाले व्यक्तिओं का स्वभाव बताएंगे। 

 

तो चलिए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिनका नाम S अक्षर से शुरू होता है।
 

रोमांटिक और वफादार होते हैं S अक्षर वाले

PunjabKesari

प्यार में रोमांटिक S अक्षर वाले लोग अपने पार्टनर को लेकर बहुत वफादार होते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी को पागलों की तरह प्यार करते हैं उनको धोखा देने के बारे में सोच ही नहीं सकते। 

 

 

जो दिल में होता है वही जुबां पर 

इन के दिल में जो है वही जुबां पर भी होगा। ये लोग दिखावा नहीं कर सकते। अगर आपका पार्टनर या फिर किसी फ्रैंड का नाम भी S अक्षर से शुरू होता है तो आप बहुत ज्यादा खुशकिस्मत हैं।

 

 

सब से छिपाते हैं अपनी भावनाएं 

जिन भी लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वह अपनी फीलिंग्स को किसी ओर के सामने व्यक्त नहीं कर पाते। अपनी इसी आदत की वजह से ये कई बार अवसाद का शिकार भी हो जाते हैं।  

 

 

सेल्फ मेड होते हैं S अक्षर वाले

PunjabKesari

S नाम वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए यह कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करते हैं। ये लोग सेल्फ मेड होते हैं। 

 

 

आकर्षक रंग-रूप के मालिक 

ये लोग आकर्षक रूप-रंग के मालिक होते हैं, जिसका फायदा ये समय-समय पर उठाते रहते है। हसंमुख स्वाभाव होने के साथ-साथ इस अक्षर के लोग बहुत कंजूस भी होते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static