सीमांत वासियों की समस्याओं के समाधान के बजाय अनदेखी की गई : जदयू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 11:37 AM (IST)

कठुआ : जनता दल यूनाइटेड द्वारा कठुआ में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राज्य प्रमुख जी.एम. शाहिन मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। पार्टी के प्रांतीय प्रधान नागेश सरमाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला प्रभारी सचिन ने किया।  अपने संबोधन में पार्टी के राज्य प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि रियासत या फिर केंद्रों की सरकारों ने हमेशा से ही सीमांतवासियों की समस्याओं के समाधान की अनदेखी की है। वे लोग आज भी अपनी सुरक्षा को लेकर सरकारों से गुहार लगाते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अवाम के हितों को लेकर अग्रसर है और भविष्य में भी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती एवं निकाय चुनावों में सक्रियता दिखाने पर जोर दिया। वहीं, हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस छोड़ उक्त पार्टी में शामिल हुए नागेश सरमाल ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें प्रांतीय प्रधान की जिम्मेवारी दी है जिसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस की नीतियां अवाम के हित में नहीं हैं इसी के लिए वे अपने समर्थकों सहित इस पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को अवाम तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं के समाधान का भी प्रयास करें।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News