ड्राई फ्रूट नहीं खा पाते तो खाएं खट्टे फल और बढ़ाएं आंखों की रोशनी - Nari

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 11:09 AM (IST)

काम के बढ़ते बोझ और डिजीटल चीजों का ज्यादा इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिसका असर आंखों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। घंटों लगातार कंप्यूटर या मोबाइल की लाइट में बैठे रहने से नजर कमजोर होने लगती है। बड़ों के साथ-साथ तो आजकल बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। यह बात भी सही है कि अगर एक बार नजर कमजोर होनी शुरू हो जाए तो इसे कंट्रोल करने में परेशानी होती है। इसके लिए दादी-नानी का नुस्खा काम आ सकता है। 

PunjabKesari
आंखों की रोशनी बढ़ाने का नुस्खा
फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह शरीर को न्यूट्रिशियंस देने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी लाभकारी है। आप भी कमजोर नजर से परेशान हैं तो संतरे का भरपूर सेवन करना शुरु कर दें। लगातार 2 महीने हर रोज सुबह खाली पेट संतरे का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होने लगती है। इससे आप खुद भी फर्क महसूस करने लगेंगे।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static