43 वां शतरंज ओलंपियाड - रूस दोहरा सकता है स्वर्णिम इतिहास - क्रामनिक -कार्याकिन -नेपोमनियची पर नजर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 11:03 PM (IST)

*5 दिन शेष *185 देश कर रहे प्रतिभागिता 

निकलेश जैन द्वारा पुरुष वर्ग की दूसरी शीर्ष टीम रूस का खास विश्लेषण 

बातुमि ,जॉर्जिया में होने वाले 43वे शतरंज ओलंपियाड या यू कहें की किसी भी एक खेल के दुनिया में सबसे बड़े आयोजन के शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन बाकी रह गए है । आज हम बात करेंगे रूस के बारे में । रूस शतरंज ओलंपियाड के इतिहास की सबसे सफलतम टीम है और सोवियत यूनियन के टूटने के पहले और बाद में भी रूस का प्रभाव शतरज में हमेशा बना रहा । 1992 से लेकर  2002 तक रूस नें लगातार 5 बार स्वर्ण पदक जीत कर जो रिकार्ड बनाया वह आज तक कायम है । पर इसके बाद रूस पिछले 7 ओलंपियाड से स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया ,बल्कि उसके हाथ सिर्फ 3 रजत और  1 कांस्य पदक ही आया । टीम में इस बार पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रामनिक (2779) ,इयान नेपोमनियची (2768) , सेरगी कार्याकिन (2760) ,दिमित्री जाकोवेंकों (2747) और निकिता वितुगोव ( 2726) शामिल है । 

PunjabKesari

भारत से मुक़ाबला - पिछले ओलंपियाड में हरिकृष्णा की कार्याकिन पर जीत के सहारे भारत नें रूस को 2-2 पर ड्रॉ पर रोक लिया था । 

मजबूती - क्लासिकल शतरंज के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार पूर्व विश्व चैम्पियन क्रामनिक का अनुभव और नेत्तृत्व ,और विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज के बादशाह कार्याकिन अगर अच्छा खेले तो टीम किसी को भी हरा सकती है । साथ ही टीम के सभी खिलाड़ी तकनीकी तौर पर काफी मजबूत है । 

कमजोरी - पिछले कई ओलंपियाड में रूस को कई बार काफी कमजोर माने जाने वाली टीमों से उलटफेर का सामना करना पड़ा है ऐसे में टीम को किसी भी टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है इसके अलावा मैच के दौरान खिलाड़ियों के चयन में रूस को सावधान रहना होगा 

टीमों की शुरुआती वरीयता 

No. Team Team RtgAvg Captain
1 USA United States of America 2772 Donaldson John
2 RUS Russia 2764 Filatov Andrey
3 CHN China 2756 Xu Jun
4 AZE Azerbaijan 2748 Guseinov Gadir
5 IND India 2724 Ramesh R B
6 UKR Ukraine 2698 Sulypa Oleksandr
7 FRA France 2688 Maze Sebastien
8 ARM Armenia 2688 Petrosian Arshak B
9 ENG England 2688 Nunn John D M
10 ISR Israel 2676 Kaspi Alexander
11 POL Poland 2673 Socko Bartosz
12 HUN Hungary 2673 Balogh Csaba
13 NED Netherlands 2671 Gustafsson Jan
14 GEO2 Georgia 2 2637 Gurieli Nino
15 CZE Czech Republic 2633 Jansa Vlastimil
16 GER Germany 2628 Rogozenco Dorian
17 BLR Belarus 2615 Tukmakov Vladimir B
18 CRO Croatia 2609 Kozul Zdenko
19 PER Peru 2602 Soto Vega Jorge
20 ARG Argentina 2600 Felgaer Ruben
21 ROU Romania 2600 Berescu Alin-Mile
22 TUR Turkey 2600 Krasenkow Michal
23 IRI Iran 2599 Shafiei Alireza
24 ESP Spain 2596 Magem Badals Jordi
25 GRE Greece 2595 Kapnisis Spyridon
26 SLO Slovenia 2592 Mikac Matjaz
27 VIE Vietnam 2576 Dao Thien Hai
28 CAN Canada 2575 Plotkin Victor
29 BRA Brazil 2567 Moskalenko Viktor
30 MDA Moldova 2564 Komliakov Viktor
31 LAT Latvia 2564 Kengis Edvins
32 SWE Sweden 2556 Agrest Evgenij
33 CUB Cuba 2555 Perez Garcia Rodney Oscar
34 ITA Italy 2554 Kogan Arthur
35 AUT Austria 2552 Predojevic Borki
36 UZB Uzbekistan 2547 Egin Vladimir
37 KAZ Kazakhstan 2546 Kotsur Pavel
38 NOR Norway 2543 Moen Ole Christian
39 SUI Switzerland 2542 Ballmann Martin
40 EGY Egypt 2536 Grigoriants Sergey
41 AUS Australia 2523 Johansen Darryl K
42 GEO1 Georgia 1 2516 Janjghava Lasha
43 MKD FYROM 2514 Kutirov Rolando
44 ISL Iceland 2513 Olafsson Helgi
45 SRB Serbia 2509 Perunovic Miodrag
46 MGL Mongolia 2495 Khatanbaatar Bazar
47 MNE Montenegro 2489 Drasko Milan
48 SVK Slovakia 2489 Mazur Stefan
49 CHI Chile 2488 Morovic Fernandez Ivan
50 LTU Lithuania 2485 Solys Laimutis

देखे पूरी सूची 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News