दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिगा का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 09:18 PM (IST)

लुधियाना(महेश): दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 17 वर्षीय नाबालिगा के मामले के आरोपी को सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शनि यादव व सन्नी के रूप में हुई है, जोकि मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और कपड़े स्त्री का काम करता है। 

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रीचा ने बताया कि आरोपी को जालंधर बाइपास के निकट पीड़िता के पिता की शिनाख्त पर गिरफ्तार किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की माता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था जिसमें उस पर आरोप है कि करीब 2 महीने पहले एक दिन नाबालिगा को घर में अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

कुछ दिन पहले जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो उसके परिवार वाले उसे डाक्टर के पास लेकर गए, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। आरोपी को जब इस बात का पता चला कि वह अपने माता-पिता सहित यहां से फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडीकल करवाया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। उसे 2 माह का गर्भ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News