कूड़ा संयंत्र विवाद : तंबू हटाए अब कुर्सियां डालकर पहरेदार बने लोग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 08:44 PM (IST)

कुल्लू: पिरड़ी में कूड़ा संयंत्र में कूड़ा-कचरा डंप किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच विवाद जारी है। लोगों ने कूड़ा संयंत्र के रास्ते में लगाए तम्बू को अब हटा दिया है अब लोग जगह-जगह कुर्सियां लगाकर रास्ते में बैठे हुए हैं। संयंत्र में कूड़े से लदी गाडिय़ों की एंट्री पर लोगों ने रोक लगा दी है। लोगों का कहना है कि अब यहां पर कूड़ा-कचरा डंप नहीं होने दिया जाएगा। इसकी वजह से मौहल, पिरड़ी और आसपास के इलाकों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। रात के समय भी लोगों ने संयंत्र के रास्ते पर पहरा बैठा दिया है। लोगों का कहना है कि उन्हें शक है कि कहीं रात को कूड़े-कचरे से भरी गाडिय़ां यहां लाकर न अनलोड न की जाएं। उधर, प्रशासन ने भी लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। 

व्यवस्था ठीक नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन के पास ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो जाए। कूड़े-कचरे को लाकर डंप करना और वर्षों तक उसे पड़े रहने देना समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार चाहे तो अन्यत्र जगह चिन्हित करवा सकती है और लोगों को भी समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। जोङ्क्षगद्र ठाकुर, अनिल कुमार, राजीव शर्मा, नीरज, मेहर चंद, सुरेंद्र ठाकुर और राजकुमार आदि ने कहा कि उन्होंने संयंत्र को जाने वाले रास्ते पर पहरा बैठा दिया है। 

जल्द निकाला जाएगा समाधान
कार्यकारी तहसीलदार कुल्लू दौलत ठाकुर ने बताया कि लोगों से बातचीत की गई थी। उन्हें कहा गया है कि विरोध-प्रदर्शन बंद कर दें और यहां अब कूड़े-कचरे से भरी गाडिय़ां नहीं आएंगी। बाकी नगर परिषद के पदाधिकारियों से बैठक हुई है। कुछ मशीनरी आदि फिट करवाने की नगर परिषद ने बात कही है। जल्द ही कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News