पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस मे जाने के संकेत दिये

9/18/2018 8:00:50 PM

कटनीः कटनी के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा नें भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जिले में विकासकार्यों में लगातार हो रही लापरवाही औऱ भ्रष्टाचार  के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को इस्तीफा सौंपा है। सुनील मिश्रा पहले भी कांग्रेस के सदस्य रहे थे। उन्होंने 2014 में कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली थी।  

PunjabKesari

पूर्व विधायक ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील मिश्रा ने कहा कि जिले में लंबे समय से विकासकार्यों में देरी की जा रही है, सरकार विकास के लिए गंभीर नहीं है। किसी भी बात के लिये अगर शिकायत की जाती है या फिर किसी काम में लापरवाही को लेकर सरकार का ध्यान खींचने के लिये पत्र लिखा जाता है तो उसका कोई जवाब नहीं मिलता। इन सभी बातों से असंतुष्ट होकर मैं पार्टी छोड़ रहा हूं।  

बता दें कि सुनील मिश्रा 27 वर्ष की उम्र में कांग्रेस के टिकट से ही विधायक बने थे। वे 1985-90 में कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें जागरूक विधायक का भी पुरुस्कार मिल चुका है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं  
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News