उम्र के हिसाब से जानिए दिन में जरूरी है कितने घंटे की नींद?

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 06:37 PM (IST)

काम के चक्कर में आजकल लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। इस कारण उन्हें कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम का सामना भी करना पड़ता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। मगर उम्र के हिसाब से हम सबकी नींद की जरूरत अलग-अलग होती है। आज हम आपको बताएंगे कि उम्र के हिसाब से आपको एक दिन में कितने घंटे नींद की जरूरत होती है।


जानें, उम्र के हिसाब से कितनी नींद लेना जरूरी 

PunjabKesari

1. नवजात शिशु
नवजात शिशु के लिए कम से कम 14-17 घंटे की नींद लेना जरूरी है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि 19 घंटे से ज्यादा की नींद नवजात की सेहत के लिए हानिकारक है।

PunjabKesari

2. 3-5 साल के बच्चे
बच्चे  की उम्र 3-5 साल है तो उन्हें 10-13 घंटों नींद लेनी चाहिए। इस उम्र के बच्चों के लिए 8 घंटे से कम की नींद और 14 घंटे से ज्यादा नींद लेना सही नहीं है। इससे उनके शारीरिक विकास पर असर पड़ सकता है।

 

3. 6-13 साल के बच्चें
एक्सपर्ट द्वारा इस उम्र के बच्चों को 9 से 11 घंटे नींद लेनी की सलाह दी जाती है। इस उम्र में 7 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा की नींद स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।

 

4. किशोरावस्था (14-17)
8-10 घंटे की नींद किशोरियों के लिए जरूरी है। वहीं, 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद इनके लिए सही नहीं है।

 

5. 18 से 26 साल तक के व्यक्ति
इस उम्र में व्यक्ति को कम से कम 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे दिनभर का मानसिक तनाव कम हो जाता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसके अलावा पर्याप्त नींद लेने से आपकी थकावट भी दूर होती है।

 

6. 27 से 64 के लोग
इस उम्र में हर व्यक्ति को कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इन्हें 6 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा तो बिल्कुल नहीं सोना चाहिए।

 

7. बुजुर्ग
65 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। ऐसे लोगों को 5 घंटे से कम और 9 घंटों से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static