MLA रीता धीमान ने 12 पंचायतों के 241 पात्र महिलाओं को बांटे गैस चूल्हे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 07:02 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): मंगलवार को उपमंडल इंदौरा में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत विभिन्न गांवों की पात्र महिलाओं को गैस चूल्हे आबंटित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायका रीता धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायिका ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उक्त योजना के लिए 12 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश की बहनों को धुएं से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान 12 विभिन्न पंचायतों की 241 महिलाओं को सिलैंडर व आधुनिक चूल्हे वितरित किए गए।

30 सितम्बर तक बांटे जाएंगे 524 गैस चूल्हे
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग निरीक्षक मनोज मेहरा ने बताया कि उपमंडल इंदौरा में 30 सितम्बर तक 524 गैस चूल्हे इस योजना के तहत वितरित किए जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में 241 चूल्हे दिए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल, पूर्व प्रधान मोतीलाल जोशी, महासचिव अश्विनी शर्मा, प्रधान रामलुभाया, विनोद शर्मा, उपप्रधान महिंद्र लक्की, सुभाष सिंह, प्रबंधक रजिंद्र दत्ता, डमटाल गैस आपूर्ति प्रभारी शंभूनाथ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News