श्रमिक सेस का 120 करोड़ जमा, श्रमिकों के कल्याण पर होंगे खर्चः सुशील मोदी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 06:52 PM (IST)

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने श्रम संसाधन विभाग की ओर से श्रम कल्याण दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण हेतु राज्य सरकार के कोष में करीब 1200 करोड़ रूपए जमा हैं। विभाग द्वारा इस वर्ष 60 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मजदूरों का निबंधन एवं प्रचार-प्रसार हो, जिससे इस योजना का लाभ मिले।

सुशील मोदी ने कहा कि जब वह श्रम संसाधन विभाग के मंत्री थे, विश्वकर्मा पूजा के दिन राज्य के श्रमिकों को सम्मानित, पुरस्कृत करने की शुरूआत की थी। मुझे खुशी है कि यह परंपरा अभी तक कायम है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र (कृषि, निर्माण उद्योग इत्यादि) के श्रमिकों के कल्याण हेतु राज्य सरकार बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना समेत कई योजनाएं चला रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बाहर कमाने गए मजदूरों की मृत्यु पर बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के तहत वर्ष 2017-18 में 255 मजदूरों के परिवार के आश्रितों को एक- एक लाख रूपए की राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है। जमाना गति और डिजिटल क्रांति का है। तकनीक के क्षेत्र में तेजी से हो रहे नित नए परिवर्तन को अपनाकर ही हम विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर सकते हैं। यह त्वरित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की ओर हमें ले जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static