यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1820 वाहन चालकों के खिलाफ वारंट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 06:03 PM (IST)

नोएडाः जनपद गौतम बुद्ध नगर अदालत द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1820 वाहन चालकों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। एसपी (यातायात) अनिल कुमार झा ने बताया कि एक जनवरी से 31 अगस्त तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 हजार 600 वाहन चालकों का चालान अदालत में पेश किया गया।           

एसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने अदालत में जाकर शमन शुल्क अदा किया जबकि कुछ लोग अदालत में शमन शुल्क अदा करने नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसे 1820 वाहन स्वामियों के खिलाफ अदालत द्वारा वारंट जारी किया गया। एसपी यातायात ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

static