तंदूरी पास्ता बनाने में आसान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 05:13 PM (IST)

तंदूरी पास्ता बनाने में जितना आसान है,खाने में उससे कही ज्यादा स्वादिष्ट है। इससे घर पर जरुर ट्राई करें। आइए जानते हैं इसकी विधि।


सामग्री
पानी - 1.5 लीटर
पास्ता - 200 ग्राम
नमक - 1/4 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
तेल - 1 1/2 टेबल स्पून
लहसुन पेस्ट - 2 टी स्पून
प्याज - 65 ग्राम
शिमला मिर्च - 105 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 180 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
Cayenne काली मिर्च - 1 टी स्पून
तंदूरी मसाला - 1 1/2 टी स्पून
पास्ता मसाला - 1 टी स्पून
कैचअप - 1 टेबल स्पून
रेड चिल्ली सॉस - 1 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक बर्तन में पानी,  पास्ता, नमक तथा 2 टी स्पून तेल मिलाकर उबाल आने दें।
2. इसके बाद पास्ता पानी से हटा दें और अलग रखें।
3. कड़ाही में 1 1/2 चम्मच तेल गर्म करें। एक मिनट के लिए लहसुन पेस्ट भूनें।
4. इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च डालकर 7 से 10 मिनट तक भूनें।
5. टमाटर प्यूरी डालकर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. फिर नमक,  काली मिर्च,  तंदूरी मसाला, पास्ता मसाला, कैचअप तथा रेड चिल्ली सॉस  मिलाएं।
7.  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। अब उबला हुआ पास्ता मिलाएं और 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसे गैस से हटा दें और धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
9. गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News