भगौड़ा तस्कर काबू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 02:09 PM (IST)

मोगा (आजाद) : जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर के निर्देशों पर भगौड़े आरोपियों को काबू करने के लिए चलाई मुहिम के तहत पी.ओ. तथा एक्साइज पुलिस ने एक भगौड़े तस्कर को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार बाज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बलदेव सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी सुंदर नगर कोटईसे खां के खिलाफ 300 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद होने पर 2015 को थाना सिटी मोगा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कथित आरोपी माननीय अदालत की अवहेलना कर फरार हो गया। 

जिसे अदालत ने 15 फरवरी 2017 को भगौड़ा घोषित किया। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर मैंने तथा हवलदार जरनैल सिंह, गोबिंद राम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाना सिटी मोगा के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के और भी कई मामले थाना कोटईसे खां में दर्ज हैं। कथित आरोपी को पूछताछ के बाद थाना सिटी मोगा द्वारा माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News