भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाएं और 20 लाख रुपए पाएं: जयहिंद (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 12:43 PM (IST)

रोहतक: रेवाड़ी गैंगरेप मामले पर आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए देने की बात पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की बेटी की इज्जत की कीमत सरकार ने 2 लाख रूपए लगाई है। भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाएं और 20 लाख रुपए हमसे पाएं। 

जयहिंद ने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा नही, न्याय मिलना चाहिए। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौरवों की सरकार है और हर रोज यहां बेटियों का चीर हरण हो रहा है और सीएम खट्टर इसमें धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static