बी-टाउन फैशनः रिप्ड के बाद छाया Flared Jeans का क्रेज - Nari
punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 10:08 AM (IST)
कैजुअली हो या फार्मली, जींस हर ओकेजन के लिए बैस्ट आऊटफिट है। जींस में न केवल कंफर्ट महसूस होता है बल्कि पर्सनैलिटी में अलग ही उभार नजर आता हैं। इसलिए जींस हर लड़की के वार्डरोब का अहम हिस्सा बनी हुई है।
वैसे तो जींस में भी आपको बहुत से स्टाइल देखने को मिलेंगे लेकिन फ्लेयर्ड जींस का फैशन इन दिनों खूब ट्रैंड में है। इसे रैट्रो स्टाइल जींस भी कहा जाता है जिसका फैशन एक बार फिर बॉलीवुड दीवाज के सिर चढ़ बोल रहा हैं।
फ्लेयर्ड जींस घुटनों तक फिटेड और नीचे से खुली बेल-बॉटम स्टाइल में होती है जो बोहेमियन लुक देती है। फ्लेयर्ड जींस का क्रेज दीवाज में खूब है। बस फर्क इतना है कि फ्लेयर्ड जींस का स्टाइल थोड़ा चेंज भी हो चुका है जो बॉलीवुड हसीनाओं को भी खूब भा रहा है।
जरूरी नहीं कि आप फ्लेयर्ड जींस को केवल डैनिम फैब्रिक में ही ट्राई करें। पैचवर्क, कलरफुल एम्ब्रॉयडरी वर्क, पोल्का व स्ट्राइप स्टाइल वाली फ्लेयर्ड जींस भी ट्राई की जा सकती हैं जो स्टाइलिश लुक देगी।
कैजुअल टी-शर्ट के साथ बेल-बॉटम स्टाइल फ्लेयर्ड जींस पहने।
दीपिका पादुकोण ने डबल पैटर्न वाली शर्ट के साथ फ्लयेर्ड जींस पहनी।
ट्विंकल खन्ना की तरह व्हाइट शर्ट के साथ फ्लेयर्ड जींस वियर करें।
जैकलीन ने ब्लैक ब्लेज साथ मैचिंग डैनिम फ्लेयर्ड पेंट पहनी।
अनुष्का शर्मा की तरह फ्लेयर्ड जींस में नया ट्विस्ट लाएं।
करीना कपूर की तरह पैचवर्क डैनिम फ्लेयर्ड जींस पहने।
क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड जींस ट्राई करें।
मलाइका की तरह साइट कट फ्लेयर्ड जींस पहनें।
सिंपल फैब्रिक वाली फ्लेयर्ड जींस।
स्ट्राइप्ड पैटर्न वाली फ्लेयर्ड जींस।