BJP कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर PM मोदी का मनाया जन्मदिन, की दीर्घायु की कामना

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 05:13 PM (IST)

कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। हवन-पूजन के बाद महिलाओं ने मोदी को तिलक लगाकर जन्मदिन की बधाई दी।
PunjabKesari
मोदी के जन्मदिन में शामिल होने पहुंची नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडेय का कहना है कि आज ही के दिन विश्वकर्मा जी का जन्म हुआ था। उन्होंने ही पूरी दुनिया का निर्माण किया था। वैसे ही आज मोदी जी का जन्म दिन है। वह भी उसी तरह से देश का विस्तार करेंगे जैसे विश्वकर्मा भगवान ने किया था।

बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि आज मोदी के जन्म दिन से लेकर 25 तारीख तक स्वास्थ पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमे गरीबों का निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कराया जा रहा है। मोदी ने नव भारत निर्माण का संकल्प लिया है, जिससे नौजवान से लेकर हर आदमी लाभान्वित हो, इसलिए उनके जन्म दिन पर हवन पूजन कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static