घुटने दर्द की वजह है गलत तरीके से पानी पीना, जानिए 5 सेहत मंत्र - Nari

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 04:39 PM (IST)

यह बात बिल्कुल सही है कि अगर सेहत अच्छी न हो तो किसी भी काम में मन नहीं लगता। वहीं, आए दिन परिवार में सेहत से जुड़ी कोई न कोई परेशानी सुनने को मिल ही जाती है। जिनसे राहत पाने के लिए दादी-नानी के पुराने नुस्खे बहुत काम आते हैं। सेहतमंद रहने के कुछ मंत्र आपकी मदद कर सकते हैं। 


1. न पीएं ज्यादा ठंड़ा पानी
पानी पीने से विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। कुछ लोग फ्रिज का ठंड़ा पानी पीते हैं जो आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा ठंड़ा पानी पीने से आंत सूख जाती है। इसकी बजाए ताजा पानी पीना चाहिए। 

PunjabKesari

2. खून करें साफ
नीम का स्वाद चाहे कड़वा होता है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद है। नीम के पत्ते खाने से खून साफ होता है। इससे मधुमेह रोग भी कंट्रोल रहता है।

PunjabKesari

3. आंखों की खुजली
कई बार धूल-मिट्टी के बारीक कणों से आंखों में इंफैक्शन होने लगती है। इसे दूर करने के लिए पैर के अंगूठे को सरसों के तेल में डुबोए, बहुत आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

4. घुटनों का दर्द
जो लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं, उन्हें पानी पीने की तरफ ध्यान देना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की शिकायत होती है। पानी का सेवन हमेशा बैठकर ही करें। 

PunjabKesari

5. मलेरिया से बचाव 
तुलसी गुणों से भरपूर है, इसकी महक घर में शुद्धता भर देती है। रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से मलेरिया नहीं होता। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static