केरलवासियों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने जुटाई सहयोग राशि, बनवाएंगे आवास

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 04:02 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने राशि जुटाई। इस अनुदान राशि से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक लाख आवास बनाए जाएंगे। अमेठी के लोगों ने देश में जब-जब कोई आपदा आई है तो हमेशा उसमें सहयोग और मदद की भावना से आगे बढ़कर हिस्सा लिया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर हम अनुदान राशि एकत्रित कर रहे हैं, जिसमें अमेठी के सभी नागरिक सहयोग कर रहे हैं। इस सहयोग राशि से केरलवासियों के लिए आवास बनाए जाएंगे।

बता दें कि पिछले महीने केरल में बाढ़ आने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. है। देश के कोने-कोने से लोगों ने इस आपदा में सहयोग किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static