लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है ढोकला दबेली सैंडविच

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:21 PM (IST)

दाबेली गुजरात ( dabeli Gujarati) का बहुत ही लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप सुबह के नाश्ते (Breakfast) में या फिर बच्चों के टिफिन में रख सकती हैं या किसी स्पेशल दिन बना कर सबको खुश कर सकती है इसका खट्टा, मीठा व तीखा और नमकीन स्वाद सभी को बेहद पसंद आएगा।

सामग्री
ब्लैक इलायची -1 
दालचीनी - 1 इंच
लौंग - 2 
काली मिर्च के टुकड़े - 1/4 टी स्पून
स्टार एनीज - 1
तेज पत्ता - 1
धनिया के बीज - 2 टेबल स्पून
सौंफ़ के बीज - 1 टी स्पून
जीरा बीज - 1 टी स्पून 
तिल - 1 टेबल स्पून
Grated नारियल - 2 टेबल स्पून
पेपरिका - 2 टेबल स्पून
काला नमक - 1 टी स्पून
आमचूर - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टेबल स्पून
तेल - 1 टी स्पून
पानी - 1 लीटर
आलू - 730 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
पानी - 100 मिलीलीटर
चीनी - 1 टी स्पून
इमली पल्प - 90 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
काजू - 1 टेबल स्पून
अनार - 45 ग्राम
मसाला पीनट - 45 ग्राम
प्याज - 45 ग्राम
Grated नारियल - 2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
सूजी - 200 ग्राम
दही - 120 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 180 मिलीलीटर
फ्रूट साल्ट - 1 टी स्पून
पानी - 2 टेबल स्पून
लहसुन चटनी - स्वाद के लिए
प्याज - प्याज के लिए
अनार - स्वाद के लिए
मसाला मूंगफली - स्वाद के लिए
धनिया - स्वाद के लिए
सेव - स्वाद के लिए
तेल - 1 टेबल स्पून
राई - 1 टी स्पून
करी पत्ते - 5
चीनी - 1 टी स्पून
पानी - 40 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक पैन में ब्लैक इलायची, दालचीनी , लौंग, काली मिर्च ,स्टार एनीज,तेज पत्ता, धनिया साबच, सौंफ़  ,
 जीरा तथा तिलको डालकर 3 - 5 मिनट के लिए भूनें।
2. इसके बाद नारियल डालकर भूनें। इसे गैस से हटा दें और ब्लेंडर में स्थानांतरित करें।
3.  इसमें पेपरिका, काला नमक, आमचूर ,  चीनी तथा 1 चम्मच तेल अच्छी तरह मिलाएं। एक तरफ रखें।
4.  कुकर में 1 लीटर पानी डालकर 730 ग्राम आलू  को 2 सीटी लगवाएं।
5.  आलू को ठंडा कर छीले और कटोरे में स्थानांतरित करें। मैशर की मदद से मैश करें। एक तरफ रखें।
6.  एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें मसाला मिश्रण मिलाकर भूनें।
7. अब 100 मिलीलीटर पानी, 1 चम्मच चीनी तथा 90 ग्राम इमली पल्प मिलाकर उबाल आने दें।
8. इसमें आलू मिलाएं। 1 चम्मच नमक डालें। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9. इसे गैस से हटा दें और इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें, काजू, अनार, मसाला पीनट,प्याज, grated
नारियल तथा धनिया मिलाएं।
10. एक  कटोरे में, सूजी,  दही,नमक तथा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 10 मिनट के लिए मिश्रण
को रख दें।
11. इसमें फ्रूट साल्ट (इनो) तथा 2 चम्मच पानी मिलाएं।
12. इस मिश्रण को स्टीम ट्रे में डालकर ढोकला की तरह स्टीम करें।
13. स्टीमर से निकाले। ढोकला के ऊपर  लहसुन चटनी फैलाए।
14. इसके बाद  तैयार मिश्रण फैलाएं। प्याज, अनार, मसाला पीनट, धनिया और सेव डालें।
15. एक अन्य टुकड़ा लें उसके ऊपर हरी चटनी फैलाएं और पहले वाले पील के ऊपर रखें।
16. इसे वर्ग आकार में काटें। एक तरफ रखें।
17. एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ते डालें।  
18. 1 चम्मच चीनी तथा 40 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
19. अब सैंडविच पर इसे डालें।
20.प्याज, अनार, मसाला पीनट, धनिया और सेव  के साथ गार्निशिंग करें।
21. आपकी डिश तैयार है सर्व करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News