मंगेतर निक के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने रखी पार्टी, तस्वीरें आई सामने

9/16/2018 1:23:21 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस आज अपना 26वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। इस खास मौके पर प्रियंका ने एक पार्टी रखी थी। इस सेलिब्रेशन की तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल से फैंस के साथ शेयर भी की है। तस्वीर में निक और प्रियंका के साथ उनके काफी सारे दोस्त नजर आ रहे हैं। तस्वीर में निक और प्रियंका के दोस्तों के साथ-साथ उनके भाई जो जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी दिखाई दे रही हैं।

 

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी निक की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हे जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि जहां निक पहले क्लीन शेव में नजर आते थे वहीं इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक के चेहरे पर मुंछे भी दिखाई दे रही हैं। निक इस नए लुक में काफी हैंडसम और मैच्योर लग रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News