किन्नरों का हंगामा, बैंक कर्मी के साथ की मारपीट

9/16/2018 11:22:53 AM

इंदौर : निजी बैंक के विस्तार अधिकारी का किन्नरों ने अपहरण कर लिया। तार से उसके हाथ-पैर बांधे और रास्ते में मारपीट की। देर रात खंडवा रोड पर झाड़ियों में फेंककर भाग गए। परिजन का आरोप है कि किन्नर 25 लाख रुपए वसूलना चाहते हैं। खंडवा (खारी बावड़ी) निवासी विजय रायकवार को शुक्रवार देर रात घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। पत्नी अभिलाषा के अनुसार विजय एचडीएफसी बैंक में विस्तार अधिकारी हैं। चार वर्ष पूर्व विजय ने मीना बाई (किन्नर) की 15 लाख रुपए की एफडी की थी। मीना ने शिष्य पूनम बाई को नॉमिनी बनाया था।
PunjabKesari
वर्ष 2015 में मीना की मौत हो गई और पूनम ने रुपए निकाल लिए। मीना की शिष्य रेखा ने इसका विरोध किया और विजय पर रुपए के लिए दबाव बनाया। उसने कहा कि मीना की संपत्ति की असली हकदार रेखा है। उसे ब्याज सहित 25 लाख रुपए चाहिए। अभिलाषा के मुताबिक रेखा व उसके साथी लगातार धमकी दे रहे थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे भी कॉल आया था। इसके बाद दोपहर 2 बजे विजय का मोबाइल बंद हो गया। देर रात विजय खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी आश्रम के पास बोरे में बंधा पड़ा मिला। वह एक आश्रम में पहुंचा और कुछ लोगों की मदद से ससुराल में कॉल कर घटना बताई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News