लाखों की हैरोइन व 97 हजार की नकदी सहित एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 12:38 AM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस की ओर से लाखों रुपए मूल्य की 70 ग्राम हैरोइन तथा 97 हजार रुपए की नकदी बरामद किए जाने का पता चला है। 

इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के प्रभारी जतिन्दर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर के निर्देशों पर नशा बिक्री करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सहायक थानेदार सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए गिल रोड मोगा के पास जा रहे थे तो इस दौरान शंका के आधार पर जब उन्होंने स्कूटी चालक सुखवंत सिंह निवासी अहाता बदन सिंह मोगा को रोका और तलाशी ली तो उसके पास से 70 ग्राम हैरोइन व 97 हजार रुपए बरामद किए, जिसके खिलाफ थाना सिटी साऊथ में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने कहा कि कथित आरोपी को आज सहायक थानेदार सुखदेव सिंह द्वारा माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसका एक दिन का पुलिस रिमांड दिया। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी हैरोइन तस्करी के कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए के करीब बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News