खेतों में से ट्रांसफार्मरों की हुई चोरियों के मामले को लेकर किसानों का वफद थाना मुखी को मिला

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 01:45 PM (IST)

शेरपुर (सिंगला): गांव बड़ी,वजीदपुर,बधेशा,रामनगर छन्ना,फतेहगढ़ पंजगरायां व टिब्बा में बड़े स्तर पर ट्रांसफार्मरों के चोरी होने के बाद आज तक इन चोरों बारे कोई गिरफ्तारी न होने के रोषस्वरूप उक्त गांवों के किसान सुखदेव सिंह के नेतृत्व में थाना शेरपुर के एस.एच.ओ. को वफद के रूप में मिले।इस मौके किसानों ने मांग की कि किसानों पर बिजली बोर्ड का लाखों रुपए का नुक्सान करने वाले अज्ञात चोरों की शिनाख्त की जाए व उनको तुरंत गिरफ्तार करके सख्त सजाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि आॢथक मंदहाली का सामना कर रहे किसानों को आए दिन घट रही चोरी की घटनाओं ने चिंता में डाल रखा है। 

हरदेव सिंह की हुई लूटपाट बारे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि इन चोरों की जल्दी गिरफ्तारी न हुई तो किसानों को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस संबंधी 21 सितम्बर को गुरुद्वारा श्री अकाल प्रकाश साहिब में 10 बजे बैठक रखी गई है। इस मौके इन्द्रजीत सिंह,अमनदीप सिंह, सुखमिंद्र सिंह,शिंगारा सिंह, अजैब सिंह,बलदेव सिंह,कर्मजीत सिंह उपस्थित थे। जब इस मामले पर थाना शेरपुर के मुखी मनोज गोरसी से बात की तो उन्होंने कहा कि वे इन चोरी की घटनाओं की गंभीरता से छानबीन कर रहे हैं। सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News