बी.एल.ओज ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 11:40 AM (IST)

मोगा (गोपी/बिंदा): भारत चुनाव कमीशन द्वारा नियुक्त किए गए बी.एल.ओ. कर्मचारियों की तर्स योग्य स्थिति व जिला प्रशासन के अडिय़ल रवैये के चलते आज बी.एल.ओ. यूनियन द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।इस अवसर पर बी.एल.ओ. यूनियन के नेता गुरजीत सिंह मल्ली, हरजीत सिंह, शमशेर सिंह ब्लाक अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के अडिय़ल रवैये की निंदा की। इस दौरान गुरजीत सिंह मल्ली ने कहा कि पंजाब में प्रत्येक चुनाव के लिए अहम रोल अदा करने वाले तथा छुट्टियों के दिनों में सारा-सारा दिन अपने-अपने बूथों पर बैठकर नई वोटें बनाने तथा काटने वाले बी.एल.ओ. की मांगों की ओर सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है।महासचिव गुरप्यार सिंह ने कहा कि भारत चुनाव कमीशन के वोटर रजिस्ट्रेशन सूचियों का प्रकाशन 8 सितम्बर को होना था, जो जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में जिले के समूह बी.एल.ओ. की डबल ड्यूटी कारण नहीं हो सकी। रोहित शर्मा सीनियर उपाध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में बी.एल.ओ. की चुनाव ड्यूटियां काटी जाएं क्योंकि बी.एल.ओ. पहले तो नई वोटें बनाने का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर यूनियन ने बी.एल.ओ. का 2 वर्ष का बकाया मेहनताना जारी करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने बी.एल.ओ. कर्मचारियों की डबल ड्यूटी रद्द करने समेत अन्य मांगों की अनदेखी की तो यूनियन द्वारा संघर्ष तीव्र किया जाएगा तथा समूह कार्यों का मुकम्मल तौर पर बायकाट किया जाएगा। इस अवसर पर हरप्रताप सिंह, अमरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गोबिंद सिंह, हीरा सिंह, बलदेव सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंद्र ढिल्लों, शशि अग्रवाल, जङ्क्षतद्र सिंह, राकेश कुमार व जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News