महिला अपराधों को लेकर ADG ने अफसरों को दिए ये निर्देश

9/13/2018 1:14:34 PM

सागर : महिला अपराधों की स्थिति को लेकर एडीजी ने पांचों जिले के पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षकों ने पुलिस कंट्रोल रूम में पावर पाइंट प्रजेंटेशन देकर महिला अपराध में कमी-वृद्धि, उनकी विवेचना की स्थिति को आंकड़ों के माध्यम से जानकारी देकर अपराध रोकने के प्रयासों के बारे में भी बताया। 
PunjabKesari
समीक्षा के दौरान सागर जोन में महिला अपराधों में गिरावट को लेकर उन्होंने संतुष्टि जताई साथ ही छेड़छाड़ जैसे महिला अपराधों वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां पुलिस की निगरानी, निर्भया-शक्ति मोबाइल की पेट्रोलिंग बढ़ाने के अलावा स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं के बीच पहुंचकर संवाद कार्यक्रम आगे चलाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लंबे समय से लंबित महिला अपराधों पर भी सवाल खड़े किए। थानास्तर पर बढ़े महिला अपराध की वजह के संबंध में चर्चा की और उनके निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने पिछले दिनों मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत जिलों में महिला अपराधों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की ताजा स्थिति भी जानी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News