Kundli Tv- अगर हाथों में है ये रेखा तो खुशनसीब हैं आप

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 11:08 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथों की रेखाएं उसके जीवन के सारे भेद खोल सकती हैं। इसके मुताबिक वैसे तो हर इंसान के हाथ में कईं रेखाएं होती हैं, लेकिन तीन एेसी रेखाएं होती हैं, जो प्रत्येक मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। जिन्हें हृदय रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा के नाम से जाना जाता है। इन रेखाओं में से जीवन रेखा से व्यक्ति की उम्र का पता चलता है। तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे। ज्योतिष के अनुसार जीवन रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरती है। एेसा माना जाता है कि छोटी जीवन रेखा कम उम्र और लंबी जीवन रेखा लंबी उम्र की ओर इशारा करती है। अगर ये रेखा ज्यादा लंबी है तो व्यक्ति की उम्र 100 से ज्यादा होती है। वहीं अगर ये रेखा टूटी हुए है तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari
कुछ मान्यताओं के अनुसार आयु रेखा को पितृ रेखा, प्रगूढ़ रेखा भी कहा जाता है। कुछ  हस्त रेखा विशेषज्ञ का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के हाथ की जीवन रेखा सुंदर, पुष्ट और गोलाई में हो तो ऐसे लोग स्वस्थ, दीर्घायु, ऐश्वर्ययुक्त होता है। वहीं अगर ये रेखा चलते हुए बीच में जाकर पतली और कमज़ोर हो जाए तो जीवन के भाग में सेहत खराब रहती है। 

PunjabKesari
इसके साथ ही अगर रेखा लाल रंग की और गहरी हो तो ऐसे व्यक्ति का क्रोधी स्वभाव माना जाता है। ऐसे लोगों की सेहत ठीक नहीं रहती। अक्सर बुखार आ जाता है। अगर हाथ में स्पष्ट लंबी जीवन रेखा हो, परंतु भाग्य रेखा और सूर्य रेखा न हो तो जीवन नीरस, एक-जैसा रहता है।, कोई खास घटना नहीं होती। पैसा इकट्ठा करने के नीचे जीवन रेखा जंजीरदार हो तो बचपन में सेहत अच्छी नहीं रहती है।

PunjabKesari
इस रेखा से किसी भी व्यक्ति की आयु का पता किया जा सकता है। अगर चंद्र पर्वत को छूती हुई जीवन रेखा शुक्र के पर्वत को अधिक घेरे में लेती है, तो उसकी लंबाई बढ़ जाती है। इस दिशा में व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है।
Kundli Tv- औरत के शरीर पर तिल से जानें उसकी खास बातें (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News