अब 1 रुपए में मिलेगा RO का साफ पानी, जानिए क्या है योजना

9/12/2018 2:35:00 PM

इंदौर : लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में RO प्लांट लगाए जाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला पंचायत ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया है। इसके लिए प्रथम चरण में इंदौर जिले की ज्यादा आबादी वाली 10 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। RO प्लांट से ग्रामीणवासियों को 50 पैसे या 1 रुपए लीटर की दर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यहीं नहीं भविष्य में जगह-जगह वॉटर एटीएम भी लगाए जाने की योजना है।
PunjabKesariRO प्लांट लगाने के लिए हर पंचायत को 3-3 लाख रुपए मुहैया कराए गए हैं। शुरुआती दौर में एक ही प्लांट लगाया जाएगा। भविष्य में पंचायतें अपनी जरूरत के हिसाब से प्लांट बढ़ा भी सकती हैं। स्थायी इंतजाम के अलावा वैन के जरिये घर-घर भी पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News