Kundli Tv- दुनिया की कोई भी ताकत इस राशि वालों को अमीर बनने से नहीं रोक सकती

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 05:20 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हर कोई अमीर बनने का चाहवान होता है। कोई एेसा व्यक्ति नहीं जो अमीर बनने के लिए पैसा न कमाता हो। बल्कि आजकल लोग मेहनत के साथ-साथ बहुत से टोटके भी अपनाते हैं, ताकि वो जल्द ही अमीर बन सके। इनमें से कईं लोग एेसे भी होते हैं जो बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते। लेकिन इसके उल्ट एेसे भी कईं लोग होते हैं, जिन्हें कम मेहनत में भी बहुत अच्छे रिजल्टस मिलते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों पर उनके जन्म से ही माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा रहती है। कहा जाता है कि इन राशि के जातक में कुछ स्पेशल बात होती हैं, जिस कारण इन पर हमेशा धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। तो आइए आपको बताते हैं किस राशि के लोगों को कोई अमीर बनने से रोक नहीं पाता।
PunjabKesari
ज्योतिष की मानें तो ये 5 राशि वाले लोग अपनी मेहनत से जिंदगी में सही मुकाम हासिल करते हैं। यह अमीर बनने के लिए सही रास्तों को अपनाते हुए कड़ी मेहनत करते हैं। अमीर बनने के बाद इनकी जिंदगी में हर तरह के एैशोराम होते हैं। यह हैं वो 5 राशियां जिनको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
PunjabKesari
मेष राशि
इस राशि के जातकों का काफी अच्छा समय आने वाला है। इस राशि के लोगों को लंबे समय कर रहे मेहनत का परिणाम मिलेगा। जिसके चलते इनको कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी, जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उससे कई गुना ज्यादा धन आपको मिलेगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। ऐसे समय में अपनी ख़ुशीयों को लेकर दूसरो को दुःख न पहुंचाएं। ऐसा करने से आप यह मौका गवा सकते है।
PunjabKesari
मिथुन राशि
इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से खूब पैसा कमाते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं या उद्योग-धंधों से जुड़े हुए होते हैं उनको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। जिस कार्य में संघर्ष करना पड़ रहा था वह अब सफल होगा और लाभ भी दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसमें कामयाबी मिलेगी। सभी कार्यों के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
PunjabKesari
सिंह राशि
सिंह राशि का स्‍वामी सूर्य होता है। सूर्य किसी भी इंसान को खूब अमीर बनाने की शक्‍ति रखता है। अगर कुंडली में सूर्य उच्‍च राशि में बैठा हो तो जातक बहुत कम समय में खूब सारा पैसा कमाता है। इस राशि के जातक बहुत ही कम समय में ज्यादा धन प्राप्त कर लेते हैं। यदि आप काफी लंबे समय से कानूनी दाव-पेंच के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए काफी सुख और समृद्धि से संपन्न होगा। अपने आप को आलस से दूर रखें तो शुभ होगा। 
PunjabKesari
धनु राशि
धनु राशि के लोग अपनी किस्‍मत से ज्‍यादा अपनी मेहनत के बल पर अमीर बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से भी आप मोटा धन कमा सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं तो दिवाली पर शेयर मार्केट से आपको काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे जिनसे अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपके पैसे कहीं अटके हुए हैं तो वह भी आपको मिल सकता।
PunjabKesari
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्‍वामी शनि होता है और अगर कुंभ राशि वालों की कुंडली में शनि मजबूत है तो ये लोग आसानी से अमीर बन जाते हैं। इस राशि के जातकों को परेशनियां से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के लोगों की लंबे समय से नौकरी की तलाश समाप्त होगी और साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को इस समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इस राशि के लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी के चक्कर में आकर कोई भी कार्य ना करें, ऐसा करने से खुद को रोकें।
अगर आपका जन्म सुबह 6 से 8 के बीच हुआ है तो आप में हैं ये खूबियां (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News