Kundli Tv- शुभ योग: किन 3 राशि वालों को मिलेगा मनचाहा प्यार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 08:36 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आप दूसरों के चिढ़ाने पर आग बबूला हो सकते हैं। दोपहर बाद आपका मूड बदल जाएगा और एक प्रेम प्रसंगयुक्त दौर शुरू होगा। किस्मत का सितारा बुलंद होगा और कोई लंबे समय से प्रतीक्षित इच्छा पूरी होगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

वृष राशि वालों आज आप बहुत भावुक रहेंगे फिर भी अपनी मेहनत बरक़रार रखें।  बच्चों के बारे में आज आप प्लान कर सकते हैं। बेटी की शादी की बात चल सकती है। जीवनसाथी से किए गए वादे को आज आप पूरा कर लेंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों आज डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। जॉब में आपकी तारीफ होगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चें पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज का दिन आपकी प्लानिंग के हिसाब से बीतेगा। अनचाहा सफ़र करना पड़ेगा। मौसम बदलने की वजह से तबियत खराब हो सकती है। किस्मत किसी मामले में जीत दिलाएगी। मकान मालिक किराया बढ़ाने की बात कर सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों आज आप बिजनेस की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे, बाकि लोग आपके साथ बहुत लिब्रल रहेंगे। महिलाओं को कुछ दूर का सफ़र करना पड़ेगा। आज आपके घर कुछ मेहमान आने वाले हैं जिसकी वजह से आपको छुट्टी लेनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा सा बदलाव लाएं और दूसरों के साथ व्यवहार करते वक्त थोड़ा एलर्ट रहें क्योंकि उनका पारा गरम हो सकता हैं। बच्चों की कुछ चिंता बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र का सन्देश आने वाला है। शाम को घूमने फिरने जाने का मन बनेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आज आप आराम करने के मुड में रहेंगे। कोई आपसे चाहे तो भी काम नहीं करवा सकता हैं। आफिस में भी काम को एक तरफ से आज आप मौज मस्ती करेंगे।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज आपके स्वभाव में माता का दुलार और गुरु की फटकार दोनों ही शामिल हैं। दूर स्थान के सम्बन्धों पर आपकी निर्भरता बढ़ेगी। दूर स्थान से बच्चों की कुछ अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज आपका आमदनी का मार्ग खोलने में थोड़ी सी मेहनत की जरुरत है। आज आपका रचनात्मक भाव बढ़ा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसे बड़े अंदाज और खूबसूरती से करेंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज आपको किसी की क्लास लेनी पड़ सकती है। आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी से बेवजह मतभेद हो सकता है। पिता की चिंता कम होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज सारे दिन आप खुशियों में डूबे रहेंगे। महिलाओं के लिए आज डेट पर जाने का अच्छा दिन है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नर्म होगा। आज आप किसी पार्टी में खूब मजें करेंगे।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज दिन भर दुसरों से प्यार पाने और प्यार देने का दिन है। आज अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाएंगे। कुछ घूमेंगे कुछ खरीदारी करेंगे। किसी के आगे प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 7
क्या आपने भी कभी ऐसे तोड़ी मौली / कलावा ? (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News