अस्पताल जा रहे मां-बेटे के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 12:23 PM (IST)

रीवा : चोरहटा थाना के दादर गांव  के पास हुए दर्दनाक हादसे में मां- बेटे की  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे कमांडर जीप की टक्कर लग जाने से बाइक सवार रामकली पत्नी इन्द्रपाल सिंह और उनका पुत्र ज्ञान सिंह निवासी देवमऊ दलदल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस घायल मां-बेटे को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दोनों की मौत हो गई।
PunjabKesariपुलिस के अनुसार मृतक मां-बेटा अपने गांव देवमऊ से गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल आ रहे थे। रामकली सिंह की बेटी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह उससे मिलने के लिए बेटे के साथ बाइक से रीवा के लिए निकली थी। दादर के पास तेजी से आ रही जीप दोनों को रौंदती हुई चली गई। इससे दोनों के शरीर बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस ने कमांडर जीप को जब्त कर लिया है। रात में स्थानीय लोग सक्रिय हो गए और जीप को अपने कब्जे में ले लिया था। जबकि चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News

static