OMG! भारत की 5 जगहों पर बिना परमिशन जाना है मना

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 11:24 AM (IST)

भारत में घूमने-फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें है। यहां आप बिना किसी डर के घूम सकते हैं क्योंकि यहां आप बिना किसी परेशानी के जा सकती है। मगर भारत में कुछ ऐसी जगह भी मौजूद हैं जहां पर आप बिना इजाजत कदम भी नहीं रख सकते। इन जगहों पर घूमने के लिए विदेशी और भारतीय दोनों को ही इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में।

 

1. अरुणाचल प्रदेश
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यहां नॉन-लोकल व्‍यक्ति को आने से पहले परमिशन लेनी पड़ती है। दरअसल, इस राज्य से चीन और मयंमार देशों की सीमाएं जुड़ी हैं, जिसके कारण यहां आने से पहले परमिशन लेनी पड़ती है।

PunjabKesari

2. मिजोरम
यह आदिवासियों की प्रजातियों का ठिकाना है और उनके धार्मिक कस्टम्स और कलचर बिल्कुल अलग है। मिजोरम में घूमने के लिए फावांगपुई हिल्‍स, वनतावांग फॉल, पालक लेक, चिंग पुई हेरिटेज साइट और लोकल डांस जैसी जगहें टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती है लेकिन उन्हें देखने से पहले आपको परमिट लेना पड़ेगा।

PunjabKesari

3. लद्दाख
भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार लद्दाख में भला कौन नहीं जाना चाहेगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां घूमने के लिए भी लाइन परमिट लेना जरूरी है। पाकिस्‍तान और चीन की सीमाओं से जुड़ा होने के कारण यहां परमिशन लेकर जाना पड़ता है।

PunjabKesari

4. सिक्किम
सिक्किम तीन देशों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है और इसी कारण यहां जाने से पहले इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे हुए सिक्किम में तसोमगो लेक, नाथूला, डजांग्री, गोएचाला ट्रेक, यमथांग, युमेसमडॉन्‍ग, थांगु, चोपटा वैली और गुरुडॉन्‍गमर लेक पर एंट्री रिस्ट्रिक्‍शन हैं। यहां घूमने के लिए पहले परमिट की जरूरत होनी होती है।

PunjabKesari

5. नागालैंड
अगर आप नागालैंड घूमने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां जाने से पहले भी इनर लाइन परमिट लेना होगा। कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, मॉन, फेक, किफिरे जैसी टूरिस्‍ट डेस्‍टीनेशन पर जाने के लिए तो खासतौर पर परमिट लेना पड़ता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static